भाजपा प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी ने की जनसुनवाई, बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल

नजीबाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी शनिवार को नजीबाबाद पहुंचीं। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा करीब एक घंटे तक जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों और कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इसके पश्चात पत्रकार वार्ता में भी उन्होंने भाग लिया।

नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपमाला संतोषी का स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं में भाजपा कार्यकर्ता अवनीश अग्रवाल टांडे वाले का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग और सक्रिय प्रयासों से कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संपन्न हुईं तथा कार्यकर्ताओं के समन्वय में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके बाद दीपमाला संतोषी बड़िया स्थित बीकानेर फार्म पहुंचीं, जहां उन्होंने मालन नदी की बाढ़ से प्रभावित पंजाबी सिख परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के नुकसान का निरीक्षण करते हुए बाढ़ से हुई क्षति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर जयपाल, विवेक नायक, संजीव कश्यप, अजेंद्र, रामपाल, कमल सैनी, रवि रत्न, अनिल कुमार, राजीव घाघट सहित महिला कार्यकर्ताओं में मोनिका यादव, गायत्री निराला, मीना नोटियाल, दीपिका गौड़, मनीषा सैनी, दीक्षा घाघट, गीता राज तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निरीक्षण के उपरांत दीपमाला संतोषी ताड़केश्वर धाम, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के लिए प्रस्थान कर गईं। उनका रात्रि विश्राम कोटद्वार में निर्धारित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक दीपमाला संतोषी सिद्धबली धाम, कोटद्वार में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल रहेंगी।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में विशेष सहयोगी एवं कार्यक्रम व्यवस्था प्रमुख रणवीर सिंह निराला के नेतृत्व मे रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *